प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है बुलडोजर संस्कृति, हर समस्या का हल बुलडोजर तो नहीं : अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम करहल पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ के सहारे विधानसभा चुनाव जीता है। एमएलसी के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है।
महंगाई पर भाजपा सरकार नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। मैनपुरी में उन्होंने कहा कि अब बुलडोजर ही न्याय कर रहा है। बुलडोजर संस्कृति प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भगवान राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ।
सदमे में उसके ताऊ की मौत हुई। सरकार अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला सकी है। जहां दुष्कर्म की घटना हुई है क्या सरकार उस मठ पर भी बुलडोजर चलाएगी । मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर से सटे जिले में एक बच्चे की फिरौती नहीं मिलने पर निर्मम हत्या कर दी गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More