किसी भी कीमत पर पशुओं का कटान नहीं होने देगी सरकार : दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर पशुओं का कटान नहीं होने देगी। मेरठ में मांस कारोबारियों का सहयोग करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उत्तर प्रदेश में कोई पशु का मेला नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि शहरों की सड़क और खेतों में कोई गोवंश नहीं दिखाई देगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोवंश का भरण पोषण करने मैं सरकार पूरी तरह सक्षम नहीं है इसीलिए दान स्वरूप जनता से सहयोग लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मेरठ के सर्किट हाउस में पहले पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी सरकार गोवंश को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था के सुधार में कृषि का बड़ा योगदान है। इनमें 70% किसान जहां खेती से जुड़े हैं वही बाकी 5% अन्य जैसे पशुपालन मत्स्य पालन आदि कार्यों से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों में प्रथम स्थान रखता है। उन्होंने उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में छुट्टा पशु कुछ लोगों ने मुद्दा बनाए थे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने ही चिंता जताई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More