मानसिक विक्षिप्त युवक ने किया 7 लोगों पर फावड़े से हमला, 2 की मौत

यूपी के बुलंदशहर में आज एक सनकी के सिर पर खून की ऐसी सनक चढ़ी कि उसने खेतों में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया |

इस सनसनीखेज कांड में एक महिला समेत दो किसानों को मौत हो गई. वहीं, हत्यारोपी को मंदबुद्धि बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटनास्थल से फावड़ा और कुल्हाड़ी बरामद किया है |

दरअसल, बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के परवाना गांव में आज वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब कुछ किसान अपने खेतों पर मक्का की बुआई और रासायनिक स्प्रे कर रहे थे. सुबह करीब नौ बजे अचानक खेतों पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर एक अधेड़ उम्र का शख्स वहां पहुंच गया और उसने किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया |

सनकी की मंशा लोगों को मौत के घाट उतारना था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने किसानों के सिर, गर्दन और मुंह पर जानलेवा हमला किया. जिसमें विमला और नत्थी नाम के दो किसानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल रवि, तेजपाल, प्रेमपाल, गौरव, जितेंद्र और अमित को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. प्रेमपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More