यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रियंका गांधी ने की बनाई आगे की रणनीति

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ 

संवाददता 

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह समीक्षा बैठक प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वार रूम में चल रही है। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हमको पूरी ईमानदारी से इन चुनावों की समीक्षा भी करनी है और आगे की रणनीति भी बनानी है।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस वोटों की मोहताज हो गई।

399 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस के 387 यानी 97 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें से 3522 उम्मीदवार यानी 79.28 प्रतिशत अपनी जमानत नहीं बचा पाए।सिर्फ चार सीटों पर दूसरे स्थान पर : यूपी विधानसभा चुनाव में महज दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

चुनाव में पार्टी के सभी 399 प्रत्याशियों को कुल मिलाकर 21,51,234 वोट मिले जो कि कुल पड़े मतों का 2.33 प्रतिशत है। इस हिसाब से कांग्रेस के हर उम्मीदवार को औसतन 5391 वोट मिले। कांग्रेस से ज्यादा वोट प्रतिशत तो राष्ट्रीय लोक दल का रहा जो सिर्फ 33 सीटों पर चुनाव लड़ी। रालोद को 2.85 प्रतिशत वोट मिले।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More