कांग्रेस ने अपनी 61 उमीदवारों की लिस्ट में शामिल की 24 महिलाएं, लिस्ट जारी
कांग्रेस ने रविवार को यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 24 महिलाएं शामिल हैं।
कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट:


Congress releases fourth list of candidates for #UttarPradeshElections
61 candidates out of which 24 candidates are Women
So far in first list 125 candidates (50 women) names announced; second list had 41 candidates (16 Women) and third list had of 89 candidates (37 Women pic.twitter.com/AnZdvdaKh5
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) January 30, 2022
यूपी में कांग्रेस ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वो 40 फीसदी..टिकट महिलाओं को देंगी. हालांकि कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का चेहरा रहीं प्रियंका मौर्य बीजेपी का दामन थाम चुकी हैं. उन्होंने टिकट ना मिलने के बाद कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे.
गौरतलब है कि यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में मतदान होना है. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे
Comments are closed.