सपा को एक और झटका : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले सपा को एक और झटका लगा है। यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। नितिन पूर्व मंत्री और सांसद रहे नरेश अग्रवाल के बेटे हैं।

नितिन हरदोई सदर की सीट से 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके पिता नरेश अग्रवाल इस सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं। नितिन अग्रवाल पहली बार 2008 में अपने पिता के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद पिता के साथ सपा में शामिल हो गए।

2012 में सपा के टिकट पर विधायक बने। अखिलेश यादव की सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। 2017 में सत्ता बदली तो पिता नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए। नितिन अग्रवाल लगातार सपा के खिलाफ बागी रुख अपनाए हुए थे। जिसकी वजह से सदन में सपा के नेता रामगोविंद चौधरी ने उनकी सदस्या खारिज करने की अपील की थी। मगर, स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित ने इसे खारिज कर दिया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More