उत्तराखंड : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर के बाद अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। उनके साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं।
इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।
उत्तराखंड में 40 नहीं तो कम से कम 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकट मिले
शुक्रवार देर रात सरिता आर्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबर बाहर आई। इसके बाद पार्टी नेता उन्हें मनाने की जुगत में जुट गए। सबकुछ ठीक है का संदेश देने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी उन्हें मानते हुए कांग्रेस भवन लेकर आए, लेकिन यहां भी सरिता के बगावती तेवर जारी रहे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More