पूर्व नौकरशाह अरुण असीम हुए भाजपाई

लखनऊ -कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त और आईपीएस अधिकारी असीम अरुण भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जेल में बंद सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम का नाम लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि दंगाई सपा में जाते हैं। और अधिकारी भाजपा में

असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करते समय कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा कन्नौज सदर से उन्हें चुनाव में उतार सकती है। यह सीट सपा का मजबूत गढ़ रही है। कन्नौज सदर सीट पर पिछले 20 वर्षों से सपा का एक छत्र राज है। तीन बार से अनिल दोहरे साइकिल के निशान पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2017 में मोदी मैजिक के दौरान भाजपा ने इस सीट को लेकर जबरदस्त घेराबंदी की थी, लेकिन सपा का किला ढहा नहीं पाई थी।

बताया जाता है कि असीम अरुण ने करीब डेढ़ महीने पहले राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। यह बात उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार की सबसे मजबूत कड़ी के सामने रखी थी। उनके वीआरएस देने और भाजपा में शामिल होने के एलान के पीछे संघ की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। असीम अरुण गोरखपुर में डीआईजी के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान गोरक्षपीठ के संपर्क में आए थे। तब से उनका पीठ से लगाव बढ़ता गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More