अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, महिला की मौत

सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव राजपुरा लतीफपुर के पास शुक्रवार की देर रात महिंद्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सभी लोग शामली के गांव बलवा गुजरान से भात नौतकर लौट रहे थे। गांव के पास ही हादसा होने से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर लोगों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

भात नौतकर लौट रहे थे मेहमान

शामली के गांव बलवा गुजरान से महेंद्रा पिकअप वाहन में सवार होकर शुक्रवार की सुबह को गांव राजपुरा लतीफपुर के सुशील के घर भात नौतने आए थे। शुक्रवार की शाम को भात नौतकर सभी वापस जा रहे थे। जैसे वह गांव राजपुरा लतीफपुर से थोड़ी दूर पहुंचे ही थी। पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पास की खाई में गिर गई। वाहन में बैठे लोगों में चींख-पुकार मचने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नानौता, रामपुर और गंगोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वाहन में सवार समय सिंह (72), अंजली (34), निधि (22), बेबी (45), रेखा (39), अंजू (33), पिंकी (40), सपना (55), कांता (60), गीता (30), नीलम (35), सुनीता (35), कविता (35) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गायत्री (60) को मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More