सपा जिला कार्यालय मे मनाया गया नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 

1- नेता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप मे मनाया और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प

लखनऊ। राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मे नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सबके नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया एवं ईश्वर से उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों एवं गरीबों मे मिष्ठान, पूड़ी-सब्जी एवं फल वितरित कर सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

नेताजी के जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में संकटमोचन हनुमान मन्दिर पर केक काटकर मनाया गया। इसके बाद हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह दरगाह पर चादर भी चढ़ाई गयी। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ‘रवि’ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए नेताजी के बताये रास्ते पर चलना होगा।

जिससे विधानसभा मे अधिक से अधिक सीटें जीतने में आसानी होगी। इस अवसर पर सुभाष यादव, अर्जुन यादव, तारिक अब्दुल्ला, राम कुमार रावत, सुलेखा धानुक, गीता लोधी एवं दिनेश यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

२-समाजवादियों ने मनाया नेता मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिवस

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी के दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ को ईश्वर से किया प्रार्थना

लखनऊ। राजधानी के विश्वविद्यालय परिसर में सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नेता का 83 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया और दीर्घायु व स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री,पूर्व राज्य मंत्री, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राम सिंह राणा व छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह” बीरू”व पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष (लुटा) नीरज जैन, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ प्रमोद तिवारी,

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अल्पना बाजपेई, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे सहित भारी संख्या में उपस्थित छात्रों व समर्थकों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर नेता जी के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला व उनके किये कार्यों की चर्चा की गयी। इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता, राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी, युवजन सभा प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकुर, समाजवादी युवजन सभा प्रदेश सचिव पिंटू यादव, वरिष्ठ सपानेता धर्मेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, राशिद अंसारी,शैलेंद्र यादव, राम विजय यादव, अभिजीत सिंह सहित अन्य छात्र व समर्थक उपस्थित रहे।

A.K.DUVE R.J. LUCKNOW

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More