उत्तरप्रदेश -कन्नौज पालिकाध्यक्ष को मिला बेस्ट गंगा टाउन अवॉर्ड

कन्नौज। दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शनिवार को स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत कन्नौज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री वंदेमातरम एवं नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी को बेस्ट गंगा टाउन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

यह अवॉर्ड केंद्रीय आवासन एवम शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने प्रदान किया। कंन्नौज नगर पालिका को बेस्ट गंगा टाउन का अवार्ड मिलने पर

प्रथम गुप्ता, मुदित मिश्रा, अमोल गुप्ता, आशु अवस्थी, अविजित अवस्थी, शशांक शेखर पांडेय, सजल गुप्ता, नंदन पाठक, मुकेश त्रिवेदी, सुकेश त्रिवेदी, अनूप दुबे, सागर दुबे, रवि गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मनीष गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, रजत द्विवेदी, दुष्यन्त पांडेय, दर्पण गुप्ता, मोहन अग्निहोत्री, अनुज राठौर, पंकज राठौर, समीर गुप्ता, चंदन वर्मा, शुभम अग्निहोत्री, अर्पित तिवारी, अतुल दुबे, वैभव वैश्य, अभिषेक शुक्ला, अमन गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
कंन्नौज नगर पालिका परिषद को इससे पूर्व विगत वर्ष भी स्वच्छता पुरुस्कार मिल चुका है।

यश त्रिपाठी R.J.कन्नोज संबाददाता

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More