अब घर बैठे अपना नंबर जियो मे करें पोर्ट, जानिए पोर्ट करने का तरीका

अक्सर अपने नंबर को पोर्ट करवाने के लिए हमको बाहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि आप घर बैठे ही अपने नंबर को ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने पुराने नंबर को जियो में ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं।

जियो अक्सर अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई नए प्लान्स लेकर आता रहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राहक उससे जुड़ सकें। आज भारत में जियो की सेवाओं को यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स हैं। अपने साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ने के लिए जियो कई तरह की सुविधाओं को भी लॉन्च करता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको जियो के ऑनलाइन पोर्ट की सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप आसानी से अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं।

इस प्रोसेस की मदद से आप अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं –

1. सबसे पहले आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

2. उसके बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरफ आना है और पोर्ट टू जियो के ऑप्शन का चयन             करना है।

3. अब अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।

4. कुछ देर बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके आगे बढ़ना है।

5. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पिन कोड के साथ अपना पूरा पता डालकर     कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।

6. इसे करने के बाद नए सिम कार्ड की डिलीवरी रिक्वेस्ट चली जाएगी।

7. कुछ समय बाद आपके पास जियो एग्जीक्यूटिव का फोन आएगा, जो नए सिम कार्ड की डिलीवरी         के लिए आपसे ऑपइंटमेंट लेगा।

8. इस बीच आपको जियो एग्जीक्यूटिव से  MNP की सुविधा के बारे में पूछना है। इसके बाद आपको         एक SMS 1900 पर PORT लिखकर भेजना होगा। थोड़ी देर बाद आपका यूनिक पोर्टिंग कोड             जनरेट हो जाएगा।

9. सिम की जब डिलिवरी आपके पास होगी, उस समय आपको ये कोड अपने एड्रेस और आईडी प्रूफ       के साथ डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को देना होगा। एक निश्चित समय के बाद आपका नंबर जियो में पोर्ट       हो   जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More