सोशल मीडिया पर दोस्ती कर, लड़की द्वारा ब्लैकमेलिंग

सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती, फिर बनाया नग्न वीडियो अब मांग रही रुपये
अब तक यह लड़कियां कितने लड़कों को चूना लगा चुकी होगी ऐसी लड़की के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ऐसा ही एक मामला आगरा से

आगरा। यमुनापार निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर दी है। युवती पर उसकी नग्न वीडियो बनाकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनापार के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। उसको लड़के ने स्वीकार कर लिया। लड़की से उसकी मैसेंजर में बात हुई और कुछ समय बाद ही व्हाट्सअप पर बात होने लगी।

लड़के के अनुसार एक दिन लड़की ने उसको बातों में ले लिया और उसकी नग्न वीडियो को बना लिया। लड़के का आरोप है कि लड़की उससे रोजाना हजारो रुपये की मांग कर रही है अन्यथा पुलिस से शिकायत करने की धमकी दे रही है। इस संबंध में लड़के की तरफ से थाने में तहरीर दे दी है।

sanjay chodhri RJ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More