जबलपुर स्टील प्लांट में विस्पोट, कई मजदूर घायल

जबलपुर -बीजाडांडी थाना के मनेरी में स्थित भूमिजा कंपनी के स्टील प्लांट में कल स्टील को गलाते वक्त खौलते लोहे में तेज विस्फोट हो गया। जिसमें तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिसमें दो गंभीर रुप से जख्मी है। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरु कर दी है।

स्टील प्लांट कर्मचारी नीरज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह भूमिजा इस्पात कंपनी स्टील प्लांट में बतौर मार्केटिंग फील्ड में कार्यरत है। कार्य के दौरान जब प्लांट की भट्टी में लोहा खौल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। जिसके बाद कंपनी में अफरातफरी मच गयी। मौके पर बीजाडांडी थाना जिला मंडला को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर मनेरी चौकी प्रभारी पूजा गिरी अपने स्टॉफ के साथ पहुंची।

दो कर्मचारी गंभीर
स्टील प्लांट कर्मी ने बताया कि हादसे ें शंकल लाल, शुरेश कुमार और विकास घायल हुए है। जिसमें दो कर्मी बुरी तरह झुलस गए है। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट कर्मी नीरज के मुताबिक सभी मजदूरों का इलाज कंपनी द्वारा ही कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

प्लांट में तेज आवाज के साथ धमाका कैसे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्लांट कर्मचारियों के मुताबिक यह टेक्रिकल फॉल्ट है, कंपनी के द्वारा भी इसकी पड़ताल की जा रही है।

जबलपुर शहपुरा की कृषि साख सहकारी समिति में लोकायुक्त की दबिश, सैल्समैन ने रिश्वत लेने रखा था कर्मचारी

जबलपुर। ग्राम पिपरिया कलां शहपुरा में कृषि साख सहकारी समिति जबलपुर मध्यप्रदेश में रिश्वत खोरी का अजब गजब मामला प्रकाश में आया। यहां सैल्समैन अंकित ठाकुर ने प्राइवेट आदमी अरविंद सिंह को रखा था, जिसके जरिए रिश्वत लेता था।
14 सितंबर को भी सरकारी रेट पर मूंग की तुलाई के लिए अरविंद सिंह को शोभाराम पटैल ने 11 हजार रुपए की रिश्वत दी तभी लोकायुक्त की टीम ने अरविंद सिंह को पकड़ लिया, जो रिश्वत की राशि फेंककर सीधे सैल्समैन अंकित ठाकु र के पास पहुंच गया। लोकायुक्त टीम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है, इस मामले के बाद हड़कम्प मचा रहा।

सुनील केबट RJ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More