जौनपुर : वैक्सीन लगवाने के कुछ समय बाद ही वृद्ध की मौत, डाक्टर्स पता लगाने में जुटे

UP-जौनपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद ही वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग डरकर भाग गए। मामला महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के आधे घंटे बाद ही एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज  के मितांवा गांव निवासी जगन्नाथ पाल  साइकिल से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। जबकि उनकी पत्नी विमला देवी बाइक से वैक्सीन लगवाने आई थीं। वैक्सीन लगाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आधे घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। दंपती अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर महसूस हुआ। इसकी शिकायत चिकित्सक से की गई। जबतक डॉक्टर उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक जगन्नाथ पाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर ACMO डॉ. एस.सी. वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More