यूपी : निकाह से कुछ घंटे पहले ही फांसी के फंदे पर लटका दूल्हा, छानबीन मे जुटी पुलिस

गोरखपुर जिले में दूल्हे ने निकाह से कुछ घंटे पहले ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दूल्हे की बारात निकली थी। कमरे का दरवाजा सुबह देर तक नहीं खुला। जगाने पहुंचे परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। पंखे से रस्सी के सहारे दूल्हे का शव लटक रहा था।

आननफानन दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी छानबीन कर रही है।

निकाह के पहले निकला कमरे से शव

मामला गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर का है। यहां के निवासी सिराज(35) पुत्र अकरम का शुक्रवार सुबह कमरे में शव लटकता हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक, बीती गुरुवार देर रात तक निकाह ही रस्में चलीं। जिसमें दूल्हा भी शामिल रहा। शुक्रवार सुबह घर से बारात निकलनी थी। परिजन उसे जगाने कमरे में गए। काफी आवाज लगाने पर भी जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा। दूल्हा फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More