मथुरा
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअन टोल प्लाजा पर जाम के चलते लगी वाहनों की लंबी कतार के बीच एंबुलेंस एवं भाजपा विधायक के फंसने पर विधायक ने टोल को फ्री करा दिया। इससे हजारों वाहन बिना टोल अदा किए ही निकल गए। इसे लेकर विधायक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए टोल कर्मियों पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
मथुरा फरह के निकट महुअन टोल प्लाजा पर गुरू पूर्णिमा के चलते चारों ओर से मथुरा आ रहे श्रद्धालुओं के कारण वाहनों की कतार लगी हुई थीं। वहीं टोल कर्मियों ने आने और जाने के लिए बनी हुई 7-7 लेन की जगह 3-3 लेन चला रखी थीं। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। धूप और तेज गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोग काफी परेशान हो रहे थे। इसी भीड़ में एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। जब यात्रियों द्वारा टोल कर्मियों से जल्दी-जल्दी काम करने के लिए कहा गया तो टोल पर लगे पहलवान उनसे बदतमीजी करने लगे।

Comments are closed.