मोदी केबिनेट का विस्तार और कई नेताओं का इस्तीफा, आओ जाने किसने-किसने दिया इस्तीफा
आर जे न्यूज़
केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार यानी आज शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
और प्रकाश जावड़ेकर से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
बता दें कि इन नामों से पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।
Comments are closed.