प्रतिबंध के बावजूद लखनऊ में चोरी छुपे चल रहे है हुक्का बार

UP की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में प्रतिबंध के बावजूद दो रेस्टोरेंट में हुक्का नशा परोसा जा रहा था। शनिवार रात जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगह छापेमारी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 4 हुक्का भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार लॉक डाउन में भी हुक्का बार चोरी छुपे चलते रहे

हाईकोर्ट का आदेश भी नहीं मानते संचालक -पुलिस ने बताया कि गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित आरजेबी क्लब और हक्की-बुक्की रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा था। जबकि कोरोना काल में हाईकोर्ट ने हुक्का बार को बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन इन रेस्टोरेंट के संचालक हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए हुक्का पिला रहे थे। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दे दी। इस पर तत्काल पुलिस ने दबिश डाली।

इंस्पेक्टर गोमती नगर केशव कुमार तिवारी का कहना है कि विपुलखण्ड में हक्की-बुक्की रेस्टोरेंट और विरामखंड में आरजेबी रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने अकील अहमद, अबुशाद, फैजान, मोहम्मद तुफैल, मोहम्मद एहतिशाम, विनय पटेल, रमेश मौर्या, विपिन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव व अंशु केवट को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 4 हुक्का भी बरामद किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More