U.P : शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान

UP के शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक परिवार की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कहीं है।

श्यामतगंज गौटिया में जगतपाल (25) पत्नी रिंकी सहित अन्य परिवार के सदस्यों के साथ रहता था। सात महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अचानक जगतपाल की बहन रोली(15) के पेट में दर्द उठा। रोली ने भाभी रिंकी से पेट दर्द ठीक करने के लिए चूरन मांगा। रिंकी ने चूरन में कांच के टुकड़े मिलाकर रोली को दे दिया। चूरन खाने के बाद रोली की हालत बिगड़ने लगी। तबीयत खराब होने पर उसको पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां अल्ट्रासाउंड में जांच की पुष्टि हुई।

भाभी ने अपनी नन्द को चूरन में कांच के टुकड़े डालकर खिला दिया। चूरन के साथ कांच का टुकड़े शरीर में जाने से नन्द की तबीयत खराब हो गई। नन्द को आननफान में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान पैसे लेने नन्द का भाई घर गया। लेकिन वह लौटा नहीं, काफी देर के बाद परिजन घर पहुंचे तो पति-पत्नी की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जांच में पुष्टि होने के बाद जगतपाल का पत्नी रिंकी से विवाद हो गया। जगतपाल ने रिंकी को खूब बुरा भला बोला। फिर अगले दिन जब जगतपाल बहन के ईलाज के लिए नर्सिंग होम में बिल जमा कराने के लिए पैसा लेने घर गया। घर जाने के काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा। तो जगतपाल के बहनोई और सास घर पहुंची। घर में बेड पर जगतपाल व रिंकी की बॉडी पड़ी थी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की बहन का बयान लिया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि, पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More