दिल्ली : कालिंद्री कुंज के पास बसी झुग्गियों में लगी आग, सैकड़ों लोग हुए घर से बेघर

नई दिल्ली(रमेशचन्द्र व्दिवेदी)13जून 

कालिन्दी कुंज के पास रोहिंग्या की 53झुग्गियाँ जल कर राख हो चुकी हैं ।जीवन यापन का कोई सामान नही बचा है ।खुले मैदान में रहना मजबूरी बन गयी है ।इस समय कडा़के गर्मी है ।इनके साथ छोटे छोटे बच्चे हैं ।ऐसी दशा में इन परिवारो की हालत कभी भी खराब हो सकती है अथवा कभी भी कोई अप्रिय घटनाऐं भी घटित हो सकती है ।

जब हमारा प्रतिनिधि घटना स्थल पर जाकर वहां के लोगो से घटना के संबंध में लोगों से बात की तो मालूम हुआ कि यहां पर आग दिनांक 12/6/2021. को रात में 11,30के लगभग आग लगी लोग गहरी नींद में सो रहे थे ।किसी की आंख खुली तो जलती हुई झुग्गियों को देखा तो वह चिल्लाना शुरु किया ।इतनेमे लोगो में कोहराम मच गया ।लोगो कोअपने अपने परिवार को बचाने कीअफरा तफरी मच गयी ।इधर हवा के कारण झुग्गियाँ जोरो से जलने लगी ।

इस अफरा तफरी के माहौल में किसी दमकल को फोन किया । बताते हैं कि दमकल आने में देर होने से लगभग अधिकांश झुग्गियां जल कर राख हो चुकी थी ।तो दूसरी ओर पुलिस तथा अन्य सुरक्षाकर्मियों के आने में भी देर होने की शिकायत मिल रही थी ।गनीमत यह रही है कि कोई जला नही लोग अपने बच्चों के साथ सुरक्षित बच गये

इन लोगो की खाने पीने तथा अन्य सहायता के लिये गरीबो के मसीहा ओखला विधान सभा के पूर्व विधायक आसिफ खांन सुबह5बजे घटना स्थल पर पहुंच कर लोगो के हालात की जानकारी ली और चाय बिस्किट दीऔर अन्य खाने पीने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया ।इसके पहले यह झुग्गी यहां लगभग दो तीन किलोमीटर पर बसी थी।

वहां पर 2018में इसी प्रकार की इनकी झुग्गियों में आग लग गयी थी ।वहां उठकर यहां आये और अपना रैन बसेरा बनाकर रहने लगे।उस समय भी इनके पास कुछ नहीं बचा थाऔर दाने दाने के मुंहताज बन गये थे ।लाखों का नुकसान हुआ था और आज भी वही हाल बना हुआ है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More