नोएडा जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी की जीत लगभग तय

गौतमबुद्धनगर से अमित चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को बोल दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने भी इसकी पुष्टि की थी। बताया जाता है कि किसान आंदोलन की वजह से जाटों को खुश करने के लिए भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में जाट बिरादरी से उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

गौतमबुद्धनगर से अमित चौधरी, बुलंदशहर से डाक्टर अंतुल तेवतिया, मुजफ्फनगर से वीरेंद्र निरवाल व मेरठ से गौरव चौधरी मैदान में हैं।गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वार्ड नंबर-5 से जीते अमित चौधरी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है।

पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ा तो सरकार ने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव पर रोक लगा दी थी। अब संक्रमण कम होने लगा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जोड़ तोड़ शुरू होने लगी है। भाजपा ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत के लिए अपने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि संगठन ने वार्ड नंबर-5 से अमित चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

गौतम बुद्ध नगर प्रदेश की यह सबसे छोटी जिला पंचायत है। यहां पर सिर्फ पांच सदस्य हैं। इन पांच में से भाजपा के तीन सदस्य जीते हैं। वार्ड नंबर-1 से मोहिनी, वार्ड नंबर-2 जयवती नागर, वार्ड नंबर तीन से देवा भाटी, वार्ड चार से सुनील देवटा और वार्ड पांच से अमित चौधरी जीते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए तीन सदस्यों की जरूरत है। भाजपा के पास पूरे नंबर हैं। ऐसे में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। इस बारे में अमित चौधरी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More