कन्नौज : घरेलू विवाद के चलते कलयुगी द्रौपदी ने पति को उतारा मौत के घाट

आर जे न्यूज़

यूपी के कन्नौज जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव रूदौली में महिला ने चाकू से गोदकर पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला मौके से फरार हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक का नाम बेचे लाल दोहरे है। पत्नी का नाम द्रोपदी है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात में भी करीब 11 बजे तक पति-पत्नी में लड़ाई हुई थी। इसके वाद सब सो गये थे। रात में किसी समय महिला कत्ल कर फरार हो गई।

Also read-पत्नी की विदाई कराने आये युवक ने हताश होकर ट्रेन से कटकर दी जान, ससुराल वालों से चल रही थी अनबन

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More