चीन की जनसंख्या को पीछे छोड़, 2050 तक भारत बनेगा 27.30 करोड़ की सर्वाधिक आबादी वाला देश

आर जे न्यूज़-

चीन के जनसंख्या विशेषज्ञों का कहना है कि भारत जल्द ही दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भारत 2027 तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा, लेकिन चीनी विशेषज्ञों का अनुमान है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए आकलन से पहले ही यह स्थिति आ सकती है। चीन में पिछले कुछ वर्षों में जन्म दर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक भारत की आबादी में 27.30 करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट 2019 में जारी हुई थी। इसमें अनुमान लगाया गया था कि 2027 में यह चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

सदी के अंत तक भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश बना रहेगा:-

रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान सदी के अंत तक भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में भारत की आबादी लगभग 1.37 अरब और चीन की आबादी 1.43 अरब होने का अनुमान लगाया था।

सातवीं राष्ट्रीय जनगणना: चीन की जनसंख्या 1.41178 अरब:-

चीन की सरकार द्वारा मंगलवार को जारी सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सभी 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगरपालिकाओं को मिलाकर चीन की जनसंख्या 1.41178 अरब हो गई है। इस तरह सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के रूप में इसका स्थान बरकरार है।

भारत की जनसंख्या वर्ष 2027 से पहले चीन से अधिक हो सकती:-

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बुधवार को जनसंख्या संबंधी अध्ययन के चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि भारत की जनसंख्या वर्ष 2027 से पहले चीन से अधिक हो सकती है।

Also read-मध्य प्रदेश : वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया का निधन

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More