बठिंडा: एएसआई महिला को ब्लैकमेल कर बनाता था सम्बन्ध, परिजन एएसआई को नौकरी से बर्खास्त करने की कर रहे मांग

आर जे न्यूज़-

बठिंडा के थाना नथाना के अधीन आते गांव में सीआईए स्टाफ 1 के एक एएसआई को गांव के लोगों एवं महिला के परिजनों ने पुलिस को साथ लेकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी एएसआई को मौके से हिरासत में ले लिया है। एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क का कहना था कि पुलिस महिला के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज करेगी। इस मामले में कार्रवाई की मांग का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार रात ग्यारह बजे के बाद वायरल हुए एक वीडियो में गांव का एक व्यक्ति बता रहा है कि सीआईए स्टाफ 1 के एएसआई ने कुछ समय पहले गांव की विधवा महिला के लड़के पर नाजायज केस दर्ज किया। उसके बाद एएसआई महिला को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। एएसआई मंगलवार रात भी महिला को डरा धमका कर उसके साथ संबंध बनाने आया था।

वीडियो में शख्स बोल रहा है कि एएसआई रात को 11 बजे महिला के घर आया था। इस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से मांग की है कि उक्त एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए और महिला के लड़के पर दर्ज किए गए केस की गहराई से जांच करवाई जाए। एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज करेगी। महिला के बयान पर आरोपी एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More