झारखण्ड : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा नहीं रहे

रघुवर दास के कार्यकाल में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए गिलुवा ने ऐसा कुछ नहीं किया कि कोई विवाद हो या वे चर्चित हो। लेकिन आज जब वह नहीं रहे लोग उनकी चर्चा करते नहीं थक रहे। धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने भी उन्हें याद किया।

सिन्हा ने एक वाकया सुनाया। तब वह विधायक नहीं बने थे। नागपुर में उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बेटे की शादी थी। उन्हें भी जाना था और जमशेदपुर से गिलुवा भी इसी की तैयारी में थे। तब गिलुआ विधायक हुआ करते थे। फिर क्या था ना सिर्फ राज सिन्हा बल्कि चाईबासा, जमशेदपुर वह अन्य हिस्सों के नेता भी उनके नेतृत्व में नागपुर को कूच कर गए।

मानो बरात यहीं से चली होसिन्हा बताते हैं कि पूरे सफर में ऐसा बिल्कुल भी आभास नहीं हुआ कि चाईबासा का कोई कार्यकर्ता उनके अधिक करीब है और हम धनबाद के हैं। वह बिल्कुल खुले दिल के व उन्मुक्त विचार के व्यक्ति थे। एक बार बात हो गई तो सबके लिए समान थे। विवाद से वह हमेशा दूर रहते थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निधन की सूचना से वे अत्यंत मर्माहत है। उन्होंने श्री गिलुवा को एक सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

झारखण्ड ब्यूरो पिंटू यादव की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More