तिरंगे के रंग से शोभायमान हुआ बुर्ज खलीफा, मुसीबत की घड़ी मे संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ खड़े होने का दिया संदेश

भारत कोरोना वायरस की भयंकर महामारी से जूझ रहा है। यहां आए दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गंभीर संकट से गुजर रहे भारत की मदद के लिए कई देश आगे आ रहे हैं और कोरोना से जंग जीतने के लिए भारत का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारत के झंडे के रंगों से रोशन कर देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया।

दरअसल, यूएई ने भारत के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताने के लिए बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। सबसे ऊंची इमारत पर यूएई ने भारत को (मजबूत बने रहने) का मैसेज दिया। रविवार देर रात यूएई में भारतीय दूतावास की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि ‘भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सबकुछ जल्द ठीक हो।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More