आगरा : हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई महिला के साथ 5 लोगों ने किया बलात्कार

आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप हलवाई और उसके चार साथियों पर है।

महिला को आरोपी आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात को भी एक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी। महिला का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए। एक जगह पर पहले से तीन लोग और मौजूद थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More