दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर कल कपल को पुलिस ने रोका तो की बदतमीजी, दोनों को किया गिरफ्तार

आर जे न्यूज़-

देश की राजधानी में कल रविवार को एक कपल को मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की। पुलिस ने इसके लिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पति को कल गिरफ्तार किया गया जबकि पत्नी को आज गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से बदतमीजी की, जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उसकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कार में जा रहे एक दंपति को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस से झगड़ा रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also read-दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

रिपोर्ट:- भावेश पीपलीया दिल्ली एन सी आर ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More