रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में यमुना कलश पदयात्रा दिल्ली पहुंची, जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत
आर जे न्यूज़, नई दिल्ली, 09, अप्रैल, 2021
आज यमुना कलश पदयात्रा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में अपने पिछले पडाव डून्डू खेडा भैय्या जी आश्रम से लौनी ,करावल नगर,दिल्ली बाँर्डर ,पुस्ता रोड,खजूरी गाम,उस्मानपुर ,करतारपुर गाँधी नगर,गीता कालोनी होते हूए लवली स्कूल ,मंगल बाजार,लक्ष्मी नगर,मैट्रो होते हूए गुरू गोरखनाथ धूना आश्रम पहुची।![Under the leadership of Ranjit Mahesh Pathak, Yamuna Kalash Padyatra reached Delhi, there was a strong reception from place to place.]()
जहाँ से कल प्रातः आई टी ओ छठ घाट पहुँच कर प्रातः 6,30बजे यमुना महाआरती, 7,45 बजे विभिन्न एन जी ओ,सामाजिक संस्थाओं ,एन सी सी कैडेट के साथ यमुना किनारे सफाई अभियान, 8,45 बजे प्रदूषण जागरूकता हेतु थियेटर कार्यक्रम तथा प्रमुख कार्यक्रम 11,30 बजे यमुना ,कृष्ण विवाह होगा ।
यमुना कलश यात्रा का स्वागत करावल नगर से गीता कालोनी के मध्य , प्रभोद चौधरी,”जगराम”,खजूरी गाँव के चेयरमैन सतीश नंबरदार,छात्रसंघ के अध्यक्ष मुकेश मानसिक,करावल नगर मार्केट ए के उपाध्यक्ष राजेश पंवार ,बी जे वाई एम के अध्यक्ष गौरव डेढा निगम पार्षद रोभेश गुप्ता यमुना बाबा अशोक के साथ लोगों ने पदयात्रा का भव्यस्वागत किया ।


Comments are closed.