दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में आग लगने से मरीजों में दहशत, 50 मरीज सुरक्षित

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग ने कहा कि इमारत की पहली मंजिल पर आईसीयू वार्ड के एच-ब्लॉक में वार्ड नंबर 11 में आग लगी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि वार्ड में लगभग 50 मरीज भर्ती थे, जिन्हें अन्य वाडरें में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े: कार पेड़ से टकराई , एक युवक और एक 12 वर्षीय बालक की हुई मौत

अग्निशमन अधिकारी ने बताया, “हमें सुबह 6.35 बजे के आसपास फोन आया कि सफदरजंग अस्पताल में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 9 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया।” आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More