एआरटीओ कार्यालय में महिला दिवस पर जेंडर सेंसटाइजेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हमीरपुर: प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय में जेंडर सेन्सटाइजेशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उप संभागीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में जेंडर सेंन्सटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वाबलंबन के लिए जागरूक किया गया!

इस अवसर पर महिला सुरक्षा संबंधी पंपलेटो का भी वितरण किया गया!कार्यक्रम मे आई महिला अनामिका सिंह ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में बहुमूल्य विचार व्यक्त किए! इस कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहम्मद हसीब, संभागीय निरीक्षक अश्वनी पाल के नेतृत्व में बारी बारी से महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन एवं सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया!

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहम्मद हसीब खान ने कहा कि महिलाओं को भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए! उन्होंने कहा कि सड़क में वाहन चलाने से पूर्व गाड़ी से संबंधित सभी कागजात अपने साथ जरूर रखें, ताकि चेकिंग के समय महिलाओं को मुश्किलों का सामना न करना पड़े! उन्होंने कहा कि महिलाएं दोपहिया वाहन में हेलमेट व सावधानीपूर्वक यात्रा करें, जिससे महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर यथास्थान तकपहुंच सकें! संभागीय निरीक्षक अश्वनी पाल ने महिला सुरक्षा से संबंधित उपाय बताएं!

उपरोक्त कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग एवं तत्व संबंधित निर्गत निर्देशों व शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जेंडर सेंसटाइजेशन कार्यक्रम को संपन्न कराया गया! इस कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रशासन)मोहम्मद हसीब, संभागीय निरीक्षक अश्वनी पाल, कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र सोनकिया, रवि कुमार सिंह कनिष्ठ लिपिक, कार्यालय के डेटाबेस असिस्टेंट शमशुल हसन, रोहित कुमार कनिष्ठ लिपिक आदि कर्मचारी मौजूद रहे!

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More