आर जे न्युज, नई दिल्ली, 13,फरवरी,2021
भारतीय सेनाओं में बड़ी भूमिकाओं के निर्वहन के लिए महिला अधिकारियों को अधिकारसंपन्न बनाने का रास्ता तेजी से तैयार हो रहा है। दरअसल, तीनों सेनाओं में अब महिला अधिकारियों की संख्या करीब 6 साल में लगभग तीन गुना बढ़ गई है। साफ है कि अब महिलाओं के लिए इस ओर एक स्थिर गति से अधिक रास्ते खोले जा रहे हैं। भारतीय सेना राष्ट्र की सेवा करने के लिए महिला अधिकारियों सहित सभी कार्मिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्तमान में सेना, नौसेना और वायु सेना में 9,118 महिलाएं
वर्तमान में 9,118 महिलाएं सेना, नौसेना और वायु सेना की सेवा कर रही हैं और उन्हें करियर बढ़ाने के अधिक मौके दिए जा रहे हैं। नौसेना और वायुसेना में महिलाएं विमान उड़ा रही हैं तो सेना ने भी आर्मी एविएशन का कोर्स शुरू करके महिला पायलटों के लिए रास्ते खोल दिए हैं।
Comments are closed.