संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर परेड रूट उल्लंघन के आरोप में दो किसान संगठन सस्पेंड

आर जे न्युज, नई दिल्ली, 07, फरवरी,2021

गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने रूट बदलने वाले दो संगठनों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन इस रैली के दौरान हंगामा हो गया था। बताते चलें कि रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों का एक गुट लालकिला पहुंचा गया और वहां अपना झंडा फहरा दिया, जबकि उससे पहले दिल्ली के ITO पर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। दिल्ली पुलिस का दावा था कि ट्रैक्टर परेड में शामिल प्रदर्शनकारियों ने तय रूट का पालन नहीं किया। इसकी वजह से अव्यवस्था फैल गई। अब संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मामले में दो किसान नेताओं को संस्पेंड कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 32 किसान यूनियन की जो यह मीटिंग हुई थी उसमें दो किसान नेताओं को सस्पेंड करने का फैसला हुआ। इनके नाम सुरजीत सिंह फूल (अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी) और हरपाल सिंग सांघा (आजाद किसान कमेटी, दोआबा) का नाम शामिल है। दोनों पर यह एक्शन दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद की गई है।

इन दोनों किसान नेताओं पर गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के रूट को डायवर्ट करने का आरोप है। किसान नेताओं ने बताया कि मामले की जांच एक कमिटी द्वारा करवाई जा रही है। कमिटी की रिपोर्ट के बाद दोनों पर आगे ऐक्शन लिया जाएगा। बता दें कि पंजाब के किसान नेताओं ने शनिवार को एक मीटिंग की थी। यह मीटिंग शनिवार को रखे गए तीन घंटे के चक्का जाम के बाद हुई थी।

मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि कुछ किसान ग्रुप्स ने तय रूट का पालन नहीं किया। यह रूट संयुक्त किसान मोर्चा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर तय किया था। ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई इस हिंसा में करीब 400 पुलिसवाले जख्मी हो गए थे। पुलिस ने अबतक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया है।
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भड़की हिंसा के संबंध गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 126 हो गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह (32), हरजीत सिंह (48) और धर्मेंद्र सिंह (55) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के निवासी हैं।

रिपोर्ट:- भावेश पिपलिया दिल्ली-एन.सी.आर. ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More