18 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बोरे मे बांधकर लगाई आग

मध्य प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें लगातार आ रही हैं। इससे अब यहां कि पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं। अब राज्य के इंदौर से रोंगटे खडे़ कर देने वाली खबर आई है। यहां एक 18 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, राजधानी में गैंगरेप की इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने के बाद दुष्कर्मियों ने पीड़िता को बोरे में भरकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत हालत स्थिर है।

सरेआम किया अपहरण

पुलिस ने बताया कि कोचिंग से लौट रही छात्रा को बीच रास्ते में क्लोरोफॉर्म जैसी कोई चीज सुंघाकर कर बेहोश किया गया फिर आरोपियों ने सरेआम उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास बेरहमी से पीड़ीता के साथ मारपीट की और पांच लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदे उसे बोरी में भरकर जिंदा जलाने के लिए आग लगाकर भाग गए।

दोस्त ने दिया दगा

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की वारदात को भागरीथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास इंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम यहां से लौटते समय उसे अक्षय नाम का एक दोस्त मिला। उसके साथ एक लड़का और भी था। पड़िता का आरोप है कि दोनों ने बातों-बातों में उसे कुछ सुंघा दिया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More