दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के साथ गिरे ओले

राष्ट्रीय जजमेन्ट,नई दिल्ली,06,जनवरी,2021।

दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। राजधानी दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह करीब 7.30 बजे बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में भी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के निवासियों ने बारिश और ओलों के वीडियो साझा किए।

सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार शाम 5.30 बजे तक 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी। पालम, लोधी रोड और रिज क्षेत्र के मौसम स्टेशनों में क्रमशः 5.3 मिमी, 0.4 मिमी और 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो जनवरी में 15 साल में सबसे कम था।

घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर ‘शून्य’ मीटर हो गई।
शहर में रविवार को गरज के साथ भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 से रविवार की दोपहर 2.30 बजे के बीच 39.9 मिमी बारिश दर्ज की। अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।

रिपोर्ट :- भावेश पिपलिया संवाददाता दिल्ली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More