लव जिहाद कानून पर सौ से ज्यादा आईएएस अफसरों ने लिखा मुख्यमंत्री को खुला खत

बख्शी का तालाब लखनऊ मुल्क के 100 से ज्यादा आईएएस अफसरों ने लव जिहाद कानून को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनाब योगी आदित्यनाथ साहब को खुला पत्र लिखा है। आई ए एस अफसरों के पत्र का खुला समर्थन करते हुए पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज तंजीम उत्तर प्रदेश के सुबाई नायक सदर मोहम्मद अकील खान ने कहा कि जिस तरह से देश के आईएएस अफसरों ने लव जिहाद कानून के खिलाफ खत लिखा है।

इससे यह मालूम होता है कि प्रदेश के अंदर किस तरह से एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। कभी लव जिहाद कानून के नाम पर कभी तीन तलाक बिल पर और सी ए ए एवं एन आर सी व एनपीआर को लेकर एक विशेष मुस्लिम समुदाय को प्रताड़ित करने का अभियान चलाया जा रहा है। देश की संवैधानिक व्यवस्था को चलाने वाले लोगों के द्वारा जब इस तरह के पत्र या खत किताबत की जाती है तो कहीं न कहीं से सच्चाई एवं ईमानदारी प्रशासनिक अफसरों में झलकती है। तभी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री जनाब योगी आदित्यनाथ साहब को ये आईएएस अफसरों ने लव जिहाद कानून को रद्द करने की मांग वाला पत्र लिखा है।

पत्र लिखने वालों में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेमन विदेश सचिव निरुपमा राव और प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार रहे टी के नैयर जैसे कई बड़े पूर्व आईएएस अफसर शामिल है। पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के प्रदेश नायब सदर मोहम्मद अकील खान ने कहा कि पूर्व नौकरशाहों लिखा है कि उत्तर प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब को सींचने वाला प्रदेश था। लेकिन अब विभाजन कट्टरता और घृणा की राजनीति का केंद्र बन गया है आईएएस अफसरों की मांग का समर्थन करते हुए पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन ने भी लव जिहाद कानून को रद्द करने की मांग की है।

अनुज मिश्र
संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट बख्शी का तालाब लखनऊ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More