दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां , 1 की मौत, 5 घायल

राष्ट्रीय जजमेन्ट,नई दिल्ली, 27,दिसम्बर,2020।

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग हुई।दो लड़कों को गोली लगने की बात सामने आई है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक में मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से नोंकझोंक हो गई। दोनों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कहासुनी के बाद मन्नान और आसिफ दोनों ही गुट के लड़के वहां जमा हो गए। हाथापाई होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी। हमले में शाहिद नामक युवक के सिर में गोली लगी। बाकी भी घायल हो गए। करीब 15-20 मिनट चले बवाल की सूचना मिलते ही पहले मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इसके बाद बाकी थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने कई काे हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों गुट इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पहले भी कई बार आपस में झगड़ा कर चुके हैं। इलाके के लोगों ने दोनों के बीच समझौता भी करवा दिया था। सूत्रों का यह भी दावा है कि सट्टे को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इन तथ्यों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी बस रंजिश में बवाल होने की बात कर रही है। मयूर विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है

रिपोर्ट:- भावेश पिपलिया संवाददाता दिल्ली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More