बागपत : जयंती पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को किया याद-विवेक जैन

समाजवादी पार्टी कार्ययालय पर किसान मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रुप में मनाई।

सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने चौधरी चरण सिंह को सार्वजनिक जीवन में शुचिता के उच्च मानदंड स्थापित करने वाले और किसान व पिछड़े वर्ग में राजनीतिक चेतना पैदा करने महान नेता के रूप में याद किया और कहा कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा सपा की स्थापना उनके सपनों को साकार करने के लिए की गई थी, जिसका प्रणाम समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र और नीति पत्र है जो चौधरी साहब के वैचारिक सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने चौधरी साहब को महान नेता के रूप में याद किया और कहा कि जब सन् 1980 में एक महिला माया त्यागी के साथ बागपत पुलिस द्वारा बर्बरता की गई थी तो उनके आह्वान पर ही बागपत के लोगों द्वारा ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों ने जेल भरो आंदोलन में भागीदारी की और नारी अस्मिता की रक्षा का देश भर में बिगुल बजा। कार्यक्रम का संचालन सपा  प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय डीलर, डब्बू चौहान,

विवेक वर्धन शर्मा, डॉक्टर रियासत अली, कविता गोस्वामी, रामवती, आमना,खुर्शीदा आदि थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More