मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही एक बार फिर अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।

0


देवरीकलाँ :-मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही एक बार फिर अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। जहां किसानों को बचाने सरकार समर्थ न मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है, वहीं देवरी के पुरेना चौकी में लगे खरीदी केन्द्र पर हुई जांच से किसान दुखी और निराश हैं। आज जिला सागर प्रबंधन के अमले ने एक सूचना पर दबिश देकर पुरेना चोकी क्षेत्र में करीब 8000 कट्टी धान की जांच की है।
मामला देवरी जिला सागर का है जहां जिला प्रबंधन की टीम नै वेलढाना समिति उपार्जन स्थल पुरेना कैप का निरीक्षण किया जिसके बाद जांच अधिकारियों ने बताया कि यह धान अमानक है। तकरीबन 8000 क्विंटल धान अमानक बताई एवं उपार्जन धान से मिलिंग उपरान 50% सीएम आर चावल प्राप्त होने की संभावना नहीं है चूकि शासन की मिलिंग नीति अनुसार मिलिंग उपरांत मिलर को 67% चावल मापदंड के अनुरूप देना होता है। जब इस संबध में एक किसान निरंजन सिंह झमारा निवासी से पूछा तब उसने बताया कि यदि हमारी धान अमानक है तो सर्व एयर द्वारा इसे पास कैंसे कर दिया गया और तौल भी करा दी गयी अब इसकी भरपाई कौन देगा।वहीं जब इस संबंध में सागर जिला प्रबंधन के डीएम से फोन पर बात की तब उन्होंने समिति प्रबंधक द्वारा राजनीति करना बताया। डीएम साहब की जांच संदेह के घेरे में है क्योंकि जहां जिला प्रबंधन द्वारा निरीक्षण किया गया वही दो और खरीदी केन्द्र संचालित हैं जो अधिकारियों को नजर नही आए। वहीं मंडी स्थित खरीदी केन्द्र पर भी कई अनियमितता की शिकायतें हुईं है पर शायद अधिकारियों को केवल बेलढाना खरीदी केन्द्र ही नजर आ रहा है।वहीं जब इस संबंध में जिला कलेक्टर दीपक सिंह से फोन पर बात की तब उन्होंने इस संबंध में जानकारी न होने की बात कही है।

संवाददाता अमित राजपूत

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More