बेटी को छोडने गए पीता को बदमाशों ने मारी गोली |

0

हरदोई – बिलग्राम छेत्र नगर पालिका परिषद मल्लावां के बाबू राजेश सिंह राघोपुर रोड पर स्थिति अपने बहू के मकान पर पुत्री को छोड़ने गये थे। तभी घर के अंदर छिपे बदमाशों ने फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ बिलग्राम व कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
नगर पालिका परिषद के बड़े बाबू राजेश सिंह नगर पालिका के कैम्पस में ही रहते हैं। शनिवार की देर रात राघोपुर रोड स्थित अपने बड़े बेटे स्वर्गीय उदय सिंह के घर अपनी पुत्री निधि को छोड़ने गए थे।

बताते हैं कि जैसे ही वह घर के अंदर घुसे दो बदमाश मुंह पर दुपट्टा बांधे नीचे उतरते दिखे। उन्होंने टोकने पर कहासुनी हुई। उसके बाद एक बदमाश ने राजेश के सीने पर तमंचा लगाकर फायर कर दिया। वह घूम गए जिससे कारतूस इनके रगड़ते हुए निकल गई।

फिर बदमाश ने दूसरी फायर की वह मिस हो गया इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो दोनों श्यामपुर जाने वाली रोड पर पैदल भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, सीओ बिलग्राम विशाल यादव, कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घायल बाबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द सच सामने आ जाएगा। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजेश सिंह को गोली मारी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

नगरपालिका के बाबू राजेश सिंह के बड़े बेटे स्वर्गीय उदयभान सिंह की कुछ वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी वंदना मोहल्ला कटरा में राघोपुर रोड पर स्थित मकान में रहती है। रात 9:30 बजे राजेश सिंह अपनी पुत्री निधि को छोड़ने गए और घर के अंदर छिपे बैठे बदमाशों ने राजेश सिंह पर हमला कर दिया।

बताते हैं कि राजेश सिंह के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनसे भी बहुत कुछ जानकारी हासिल हो सकती है। जिस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा हमलावर इतने बेफिक्र थे कि वह पैदल ही भाग गए। राजेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया है।

राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता सुधीर कुमार बाजपाई संडीला हरदोई

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More