महोबा : इन्द्रकान्त त्रिपाठी गोली काण्ड के तत्कालीन थानाध्यक्ष गिरफ्तार

0

महोबा 25 नवम्बर। तीन माह पहले खनन व्यापारी इन्द्रकान्त त्रिपाठी गोली काण्ड के मामले में वांछित चल रहे तत्कालीन एसपी व तत्कालीन थानाध्यक्ष व एक सिपाही में तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला को सर्विंलास व एसओजी टीम ने झांसी वार्डर महोबकंठ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बताते चले तीन माह पहले कबरई कस्बा निवासी इन्द्रकान्त त्रिपाठी की गोली लगने से मौत हुई थी उक्त मामले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र शुक्ला व सिपाही अरूण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही थी लेकिन कोई गिरफ्तार नही हो सका था न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के लिये गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था।

घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये जिला पुलिस प्रयास कर रहे थे। लेकिन उसे सफलता नही मिल पा रही थी। आखिरकार सर्विंलास टीम व एसओजी टीम ने सही सूचना मिलने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेन्द्र शुक्ला को महोबकंठ थाना क्षेत्र झांसी वार्डर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेष दो आरोपियों को और जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More