पराली जलाने के आरोप में किसानों का उत्पीड़न बन्द हो – संजयदीप

0
भागलपुर (देवरिया) | राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा की धान की फसलों का अवशेष पराली जलाने को लेकर सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है।किसान अन्नदाता होता है आज अन्नदाता को सरकार जेल भेज रही है अभी तक 166 किसानों के उपर प्राथमिकी दर्ज की गई है 185 किसानों से 2500 से लेकर 15000 तक जुर्माना वसूला गया है कुछ किसानों को जेल भेजा गया है किसानों के साथ हो रहे इस बर्बर कार्यवाही का राष्ट्रीय समानता दल कठोर शब्दों में निंदा करता है।
कृषि मंत्री ने किसानों के साथ साथ लेखपालों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है।फसलों के अवशेष का समुचित प्रबंधन की ब्यवस्था सरकार को करना चाहिए।न कि किसानों का उत्पीड़न किया जाय।किसानों को वायु प्रदूषण का आरोप लगाना बंद होना चाहिए।, क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा|
इसके बजाय हमें ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो आर्थिक और पारिस्थितिक (इकोलॉजिकली) रूप से जरूरी हों.’ उत्तर प्रदेश की सरकारें धान बायो पार्क लगाएं ताकि किसान पराली या पुआल को रोजगार और आय कमाने में परिवर्तित कर सकें.’सरकार से मांग है कि किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हो,पराली जलाने के आरोप में जेल भेजे गए किसानों को तत्काल रिहा किया जाय,।
शिवप्रताप कुशवाहा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More