करवाचौथ पर आपके राज्य और शहर में कब निकलेगा चाँद, जानिए समय

0
लखनऊ । करवा चौथ का त्यौहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 4 नवंबर को पड़ रही है। इस अवसर पर सुहागिन महिलायें अपने पति के लिये उपवास करती हैं और उनके जीवन के लिये लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।
इस व्रत में महिलायें चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पूजा करके पति के हांथों व्रत खोलती हैं। ज्यादातर महिलायें निर्जला व्रत रखती हैं यानी सुबह को सूर्योदय के बाद वह पानी भी नहीं पीती हैं। इसलिये महिलाओं के मन में यह सवाल होना स्वाभाविक है कि चंद्रमा कब निकलेगा।
देश की राजधानी दिल्ली में रात 8.11 बजे चंद्रमा उदय होगा।
जानिये आपके शहर में चंद्रमा कब नजर आयेगा ।
नोएडा: रात 8.11 बजे
मुंबई: रात 8.51 बजे
लखनऊ: रात 8.00 बजे
जयपुर: रात 8.22 बजे
देहरादून: रात 8.03 बजे
इंदौर: रात 8.30 बजे
शिमला: रात 8.06 बजे
गांधीनगर: रात 8.42 बजे
भोपाल: रात 8.23 बजे
कोलकाता: रात 7.40 बजे
पटना: रात 7.45 बजे
अहमदाबाद: रात 8.44 बजे
प्रयागराज: रात 8.03 बजे
कानपुर: रात 8.07 बजे
चंडीगढ़: रात 8.11 बजे
लुधियाना: रात 8.11 बजे
जम्मू: रात 8.11 बजे
बैंगलोर: रात 8.12 बजे
पंजाब: रात 8:14 बजे
गुरुग्राम: रात 8.12 बजे
असम: रात 7.19 बजे
हरियाणा: रात 8:14 बजे
जम्मू कश्मीर: रात 8:18 बजे
बिहार: रात 7:49 बजे
झारखंड: रात 7:49 बजे
हिमाचल प्रदेश: रात 8:18 बजे
मध्य प्रदेश: रात 8:32 बजे
छत्तीसगढ़: रात 8:32 बजे
राजस्थान: रात 8:25 बजे
पश्चिम बंगाल: रात 7:45 बजे
गुजरात: रात 8:44 बजे
ओडिशा: रात 7:55 बजे
चेन्नई: रात 8:32 बजे
बेंगलुरु: रात 8:40 बजे
हैदराबाद: रात 8:33 बजे
लखनऊ: रात 8:04 बजे
वाराणसी: रात 7:58 बजे
फरीदाबाद: रात 7:59 बजे
आगरा: रात 8:16 बजे
मेरठ: रात 8:14 बजे
झांसी: रात 8:18 बजे
देहरादून: रात 8:00 बजे
गोवा: रात 7:00 बजे
मुजफ्फर नगर: रात 7:00 बजे
भागलपुर: रात 7:42 बजे
नोट – ऊपर दिया गया चाँद निकलने का समय अनुमानित है ।
ज्ञान चंद राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता लखनऊ।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More