फिरोजाबाद : खडीत नहर में मिला एक अज्ञात महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस

0
फिरोजाबाद जसराना के थाना एका क्षेत्र नहर खडीत पुल के पास नगला खुशाली के समीप नहर में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई किसी ने थाना एका  पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात महिला का शव नहर में पड़ा हुआ है |
तत्काल ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से  शव को पानी से बाहर निकाला काफी देर तक आसपास के लोगों से  शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान ना हो सकी तो थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
 रिपोर्ट – राजेश जबरे वा फिरोजाबाद

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More