उत्तर प्रदेश : जनपद महोबा की आज की महत्वपूर्ण खबरें राष्ट्रीय जजमेंट के साथ

0
1-सरगम खरे को डीएम ने बताया परिवार समिति का सदस्य
राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या भी है
महोबा 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सरखम खरे को परिवार समिति का सदस्य बनाया गया है। बताते चले मुख्यालय के गांधीनगर मोहल्ले में निवास करने वाली सरगम खरे वर्तमान समय में बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या है। इसके अलावा वह समाजसेविका भी है सरगम खरे द्वारा हमेशा सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि वह जहां एक ओर बच्चों को बेहतर शिक्षा का प्रसाद बांट रही है वहीं दूसरी ओर समाजसेवा के कार्यो में भी हमेशा आगे नजर आती है। उनकी समाजसेवा व लगन को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उनहें परिवार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। सरगम खरे को सदस्य बनाये जाने पर शिक्षिकाओं व अन्य समाजसेवियों जिलाधिकारी के निर्णय का स्वागत किया है।
2-अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल के नेतृत्व में निकली यात्रा
प्रदेश के 21 जिलों में पहुंच 2200 किलो मीटर सफर करेगी तय
महोबा 28 अक्टूबर। कामगरो को रोजगार मिले इसको लेकर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 17 अक्टूबर से कमेरा चेतना पद यात्रा झांसी से निकाली गयी है। बुधवार को कमेरा चेतना पद यात्रा का परमानंद तिराहे पर स्वागत किया गया इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
बताते चले अपना दल के सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर यह चेतना पद यात्रा झांसी से प्रारम्भ की गयी है यह यात्रा प्रदेश के 21 जनपदों में पहुंचेगी और 22 किलो मीटर की पद यात्रा तय की जाएगी। कमेरों की हक की आवाज उठाने के लिए तथा शासन का ध्यान आकर्षित कराने के उददेश्य से यह पद यात्रा निकाली जा रही है। पद यात्रा का समापन 7 जनवरी 2021 को लखनऊ में किया जाएगा। पद यात्रा में मौजूद लोगों द्वारा गांव व सड़को पर मिलने वाले कामगारों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हो रहा है। पद यात्रा के साथ जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी चल रहे है। मुख्यालय के परमानंद से पद यात्रा कबरई होते हुए बांदा के लिए प्रस्थान कर गयी है।
3-प्रसपा लोहिया वाहिनी का किया गया गठन
सद्दाम कुरैशी को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
महोबा 28 अक्टूबर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सैय्यद अदनान ने जनकारी देते हुये बताया कि लोहिया वाहिनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसके सद्दाम कुरैशी व धर्मेन्द्र राजपूत को जिला उपाध्यक्ष, शराफत खान, संतोष चौंधरी को महासचिव, रिजवान शेख, रहीम अहमद, विक्रम, आमिर, आकिब सहित 9 जिला सचिव बनाये गये है। शहजान अंसारी, जीशान, आदिल, फैसल, मोनू, को जिला सक्रिय कार्यकर्ता बनाया गया है। मीडिया प्रभारी अशद खान व नगर अध्यक्ष शिवम राजपूत को बनाया गया है। इस मौके पर चौधरी छत्रपाल सिंह व जिला अध्यक्ष लईक मोहम्मद, न्याय मोहम्मद, बाबूलाल यादव, तेज प्रताप सिंह, रेखा अहिरवार, राधारमण आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा काजी आमिल की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More