फिरोजाबाद : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

0
फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 11वीं में पढ़ती थी। मृतका के पिता के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाते समय तीन शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया था। उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसका छात्रा ने विरोध किया था।
आरोप है कि शुक्रवार की रात घर में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने सोती हुई छात्रा पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकाली ली। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना रसूलपुर में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या हुई है। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
राजेश जबरेवा की रिपोर्ट 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More