किसान देश का अन्नदाता, किसानोें का अहित बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : डीएम सविन बंसल

0
हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने धान क्रय केन्द्र कुंवरपुर गौलापार व लाखनमण्डी चोरगलिया का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानोें का किसी प्रकार से अहित बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों में दो दिन में सुचारू इंटरनेट व्यवस्था के साथ ही क्रय केन्द्रों पर आने वाले काश्तकारों हेतु शुद्व पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिये।
जिलाधिकारी श्री बंसल के प्रयासों से इस वर्ष कुंवरपुर गौलापार में एक नया धान क्रय केन्द्र खोला गया। जिसके लिए क्षेत्र के काश्तकारों ने जिलाधिकारी का मौके पर आभार व्यक्त किया। धान क्रय केन्द्रों पर काश्तकारों की लम्बी लाइन को देखते हुये जिलाधिकारी ने कुंवरपुर व लाखनमण्डी में अतिरिक्त एक-एक और तौलकांटा स्थापित करने की स्वीकृति मौके पर दी साथ ही केन्द्र सचिव को प्रधान व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि किसानों का समय बचेगा तथा अधिक से अधिक काश्तकार धान बिक्री कर सकेंगे व धान क्रय में इजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों में काश्तकारों का पंजीयन व जारी टोकन पर केन्द्र सचिव के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किये जाऐं। उन्होंने निर्देश दिये कि नमी का आंकलन करते हुये काॅमन धान 1868 रूपये प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए धान का मूल्य 1888 रूपये प्रति कुन्टल समर्थन मूल्य मानकों के आधार पर लिया जाए। काश्तकारों द्वारा पतला धान क्रय केन्द्रों द्वारा नहीं खरीदने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव व सचिव क्रय केन्द्र को काश्तकार का धान मण्डी लैब से मेजरमेंट कराकर लिखित रूप में काश्तकार को देने के निर्देश दिये ताकि काश्तकार संतुष्ट हो सके।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने क्रय केन्द्रों पर किसानों का हालचाल पूछा व किसानों की परेशानियों से अवगत हुये। काश्तकारों द्वारा लाखनमण्डी केन्द्र केे ऊपर टीनसैड बनाने की मांग रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होेंने धान क्रय केन्द्र प्रभारियोें को कडे़ निर्देश दिये कि यदि क्रय केन्द्रों में कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे धान क्रय केन्द्रों का नियमित औचक निरीक्षण करें।
निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य कृषि अधिकारी डा0 धनपत कुमार, तहसीलदार नितेश डागर, सीओ लालकुआं बीएस भाकुनी, एआर कोआपरेटिव बलवन्त सिंह मनराल, सचिव प्रकाश बेलवाल, डुंगर सिंह, ललित गुणवन्त, प्रधान कमल दुर्गापाल व हेमचन्द बजेठा आदि मौजूद थे|
ऐजाज हुसैन
ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More