अंबेडकर नगर: यातायात विभाग की मिलीभगत से संचालित हो रहे डग्गामार वाहन

0
मनमानी पर उतारू हैं टैक्सी चालक, जिम्मेदार मौन
अंबेडकर नगर | डग्गामार वाहनों के मकड़जाल को तोड़ने में प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में संचालित होता अवैध स्टैंड अफसरों को मुंह चिढ़ा रहा है। डग्गामार वाहनों से रोज यातायात सिस्टम ध्वस्त होता है।
शहर को जाम से बचाने के लिए विक्रम, बिना परमिट के ऑटो रिक्शा, बिना पंजीयन के ई रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध है। परमिट वाले वाहनों के खड़े होने के स्टैंड हैं। निगम प्रशासन ने ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड बनाए हैं। प्रतिबंध के बाद पुरानी तहसील के पास अवैध रूप से विक्रम का स्टैंड हैं।
इसी तरह से पुरानी तहसील पर चौकी के पास स्टैंड संचालित हो रहे हैं। उन पर स्टैंड के नाम पर वसूली भी होती है। इसमें पुलिस की मिलीभगत किस से छिपी नहीं है। डग्गामारी करने वाले मैजिक संचालकों ने रोडवेज बस अड्डा, फव्वारा तिराहा पर स्टैंड बना रखा है। यहीं से वाहनों का संचालन हो रहा है। बिना पंजीयन के ई रिक्शा चल रहे हैं।
150 बसों का बेखौफ संचालन
आजमगढ़ से दिल्ली, लखनऊ
पत्रकार सतीराम राजभर राष्ट्रीय जजमेंट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More