बदायूँ में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

0
बदायूं – कृषि बिल के विरोध में आज किसान सड़कों पर निकल आया जिला मुख्यालय पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे किसानों के इस आंदोलन में अन्य विपक्षी दलों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और मालवीय आवास पर एक जनसभा भी हुई उसके बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा।
जिले में आज कृषि बिल के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मालवीय आवास गृह में किसानों ने एक सभा का आयोजन किया जिसमें विपक्षी पार्टियों के लोग भी किसानों के साथ सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए। वक्ताओं ने कहा की कृषि बिल किसान विरोधी है यह किसान को पूँजी पतियों का गुलाम बनाने की सरकार द्वारा साजिश की जा रही है। देश का किसान यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।
बीकेडी के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस, किसान सभा इत्यादि तमाम संगठन यहां किसान आंदोलन में शामिल होने आए हुए हैं। यह किसानों का आंदोलन है किसान यूनियन किसानों का संघर्ष कर रही है। यह तीन अध्यादेश जो लाये गए हैं वह किसानों को गुलाम बनाने के लिए लाए गए हैं। पूरी पद्धति बदल दी गई है कॉन्ट्रैक्ट खेती के लिए खुली छूट दे दी गई है। डब्ल्यूटीओ के दबाव में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने एमएसपी रेट के ऊपर भी किसानों को गुमराह करने की बात कही।
जिले के किसान आंदोलन में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह ने कहा कि यह हमारा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। पार्टी के निर्देश पर हम लोग इसमें शामिल हुए हैं किसानों पर जो अत्याचार सरकार द्वारा किया जा रहा है पूरी कांग्रेस पार्टी उसके विरोध में किसानों के साथ हैं। हम इस काले अध्यादेश का विरोध करते हैं जिसमें कि किसानों को गुलाम बनाया जा रहा है।
सौरभ पाल , बदायूँ (उत्तर प्रदेश)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More